कौन कहता है ?

कौन कहता है ?
वह मुझमें बसे हैं
इसलिए सब मुझपर हँसे है…।।

कौन कहता है ?
मेरे लिए वह कभी
बोहत रोये है,
और मेरे लिए
ना जगे ना सोये हैं…।।

कौन कहता है ?
मेैं उनमें और वह मुझेमें हैं
उनको मुझसे अटूट प्रेम हैं,
वह मेरे लिए जिए हैं
मेरी याद में पल पल मरे हैं,
यह कौन कहता है ?

किसी ने ठीक कहा है !
न वहाँ काया न कोई छाया हैं
हम सब किसी माया में डूबे हैं…।
न वह मुझमें न मेैं उनमें
पर किसीना किसी धुन में रमे है…।।
यह भी कौन कहता है ?

~मुकुंद देव (०८:४५ pm २८/०८/२०१९)

http://www.mukunddev.com

Leave a comment